Havells BT5113 Trimmer

हैवेल्स ने हाल ही में बीयर्ड ट्रिमर Havells BT5113 लॉन्च किया है। मिलिट्री ग्नीन कलर वाला वेरियंट हमारे पास है जो कि देखने में शानदार है। इस ट्रिमर की कीमत 1995 रुपये है, हालांकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 1050 रुपये दिख रही है। Havells BT5113 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 2 साल की वारंटी मिल रही है। Havells BT5113 को हमने रिव्यू के लिए इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कि क्या आपकी जरूरतों को पूरा कर सकता है। 

Havells BT5113 के साथ क्या-क्या मिलेगा?

ट्रिमर के साथ बॉक्स में आपको एक चार्जिंग केबल मिलेगा, दो लेंथ सेटिंग कॉम्ब, एक ऑयल, एक क्लिनिंग ब्रश, एक गाइड कॉम्ब और यूजर मैनुअल मिलेगा। इसके साथ दो साल की वारंटी है। इसकी बैटरी को लेकर 2 घंटे के बैकअप का दावा है यानी अब करीब 25 बार शेविंग कर सकते हैं। इसके साथ 0.5एमएम से लेकर 13एमएम तक ट्रिमिंग का विकल्प मिलता है। इसके लिए 5 वोल्ट पावर की जरूरत है। बैटरी लेवल के लिए इसमें एक एलईडी इंडिकेटर भी है।

Havells BT5113 की डिजाइन और परफॉर्मेंस

हैवेल्स के इस ट्रिमर की सबसे खास बात हमें यह लगी कि इसमें आवाज नहीं है। यह एकदम साइलेंट ट्रिमर है। चलता भी काफी स्मूथ है। कटने का खतरा नहीं है। साथ में मिलने वाली कंघी की मदद से आप 0.5mm से लेकर 13mm तक ट्रिम कर सकते हैं, हालांकि साइज एडजस्टमेंट के लिए इसके साथ कोई बटन नहीं मिल रहा है जो कि थोड़ा अजीब है, क्योंकि बटन के जरिए साइज को एडजस्ट करना आसान रहता है। हाथ में लेने पर ग्रिपिंग भी अच्छी बनती है।ब्लेड की क्वॉलिटी स्टेनलेस स्टील की है तो जंग लगने की कोई संभावना नहीं है। बिना कॉम्ब लगाए यह 0.5एमएम की ट्रिमिंग करता है। दाढ़ी और मूंछ के लिए यह एक परफेक्ट ट्रिमर है। इसे लेकर ट्रेवल करने में भी आपको शर्म नहीं आएगी, क्योंकि यह एक गुड लुकिंग और स्टाइलिश ट्रिमर है।

इसकी बॉडी प्लास्टिक की है। वैसे तो यह पर्सनल यूज के लिए है लेकिन यदि कोई सैलून वाला भी इसे खरीदता है तो उसके लिए Havells BT5113 वैल्यू फॉर मनी साबित होगा। तो कुल मिलाकर यही है कि अपनी कीमत में यह एक फुल वसूल ट्रिमर है।